Search

 
 
 

रांची : टीपीसी के दो सक्रिय सदस्य हथियार व गोलियों के साथ गिरफ्तार

टीपीसी उग्रवादी संगठन के दो सक्रिय सदस्यों सुमित लहरी और मनु सिंह को हथियार व गोलियों के साथ गिरफ्तार किये जाने की खबर है. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की.
 

Ranchi :  टीपीसी उग्रवादी संगठन के दो सक्रिय सदस्यों सुमित लहरी और मनु सिंह को हथियार व गोलियों के साथ गिरफ्तार किये जाने की खबर है. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की.

 

एसएसपी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सुमित लहरी बुढ़मू और बड़कागांव थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में छिपकर अपने पैर का इलाज करा रहा था. इस खबर के बाद ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

 

टीम ने त्वरित  कार्रवाई करते हुए बुढ़मू और बड़कागांव थाना के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम बिंजा में छापा मारा. वहां से पुलिस ने सुमित लहरी को टीपीसी के पर्चे के साथ घायल अवस्था में पकड़ा गया. इसके बाद सुमित लहरी की  निशानदेही पर ग्राम बिंजा के   मनु सिंह उर्फ अभिमन्यु को एक पिस्टल, दो जिंदा गोलियां एवं एक चिड़िया मारने वाले हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही