Search

 
 
 

रांची : दो लाख का इनामी PLFI उग्रवादी समेत दो गिरफ्तार

 
Ranchi : जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के रिंग रोड के किनारे बसे गांव टोनको में पुलिस ने दो लाख के इनामी PLFI उग्रवादी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बीते चार अक्टूबर को टोनको में छापेमारी की थी. इस दौरान पुलिस ने चाईबासा जिले के 2 लाख रुपए के इनामी पीएलएफआई उग्रवादी व एरिया कमांडर सोनू मांझी और उसके एक अन्य साथी वासु कांडुलना को एक साथ गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें - पारा">https://lagatar.in/para-medical-contract-workers-will-be-exempted-from-the-compulsion-to-pass-10th-class-from-jharkhand-and-get-45-percent-marks/">पारा

मेडिकल कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को झारखंड से 10वीं पास करने और 45 प्रतिशत अंक लाने की अनिवार्यता से मिलेगी छूट

एसएसपी ने किया था पुलिस टीम का गठन

एसएसपी कौशल किशोर को मिली गुप्त सूचना पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने पीएलएफआई उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. पुलिसकर्मियों ने टोनको गांव की घेराबंदी कर पीएलएफआई के एरिया कमांडर सोनू मांझी एवं उसके सहयोगी वासु कांडुलना को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. मिली जानकारी के अनुसार, सोनू के माता पिता टोनको गांव में काफी दिनों से किराये के मकान में रह रहे है. वे वहां बांस के सामान बनाने का काम करते हैं और उसी को बेचकर अपनी जीविका चलाते हैं. इसे भी पढ़ें - टी20">https://lagatar.in/mission-world-cup-starts-from-today-team-india-leaves-for-australia/">टी20

मिशन वर्ल्ड कप आज से शुरू, टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए हुई रवाना 

खूंटी जेल से बाहर आने के बाद रनिया में रह रहा था

सोनू खूंटी जेल से कुछ महीने पहले बेल पर बाहर आया था और रनिया क्षेत्र में रह रहा था. मंगलवार को वह शाम में अपने साथी वासु कांडुलना के साथ टोनको स्थित अपने मां-बाप के घर आया था. तभी पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. घर की तलाशी लेने पर दो पिस्टल बरामद हुआ है. चाईबासा पुलिस सोनू मांझी के ऊपर दो लाख का इनाम भी रखा है. चाईबासा, सोनुवा, रनिया बंदगांव एवं खूंटी के विभिन्न थानों में उसके ऊपर दर्जनों मामले दर्ज हैं. सोनू पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का करीबी है और बंदगांव एवं चक्रधरपुर क्षेत्र में काफी सक्रिय है. सोनू मांझी मूल रूप से बंदगांव थाना क्षेत्र के तूरुंग गांव का निवासी है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-bus-crushed-a-person-in-itki-youth-hanged-in-chutia/">रांची

: इटकी में बस ने एक व्यक्ति को कुचला, चुटिया में युवक ने लगायी फांसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही