Search

 
 
 

रांची : विधानसभा थाना क्षेत्र से दो ब्राउन शुगर तस्कर अरेस्ट,पूछताछ जारी

राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र से दो ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. रांची पुलिस को जानकारी मिल रही थी कि ब्राउन शुगर तस्कर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं.
 

Ranchi : राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र से दो ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. रांची पुलिस को जानकारी मिल रही थी कि ब्राउन शुगर तस्कर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं. यह ब्राउन शुगर का कारोबार लगातार कर रहा है. 

 


मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी की और ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान ब्राउन शुगर तस्कर ने बताया कि पहले लोगों से संपर्क किया जाता था, उसके बाद ब्राउन शुगर उसके पास पहुंचाया जाता था.

 

गिरफ्तार ब्राउन शुगर तस्कर का नाम अरविंद कुमार और हरीश उरांव है. रांची पुलिस ने देर रात श्वेता कुजूर के किराये के घर पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान अरविंद कुमार और हरीश उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. पूछताछ के बाद ब्राउन शुगर के तस्करी की जानकारी दी. घर के कमरे से 1 सफेद प्लास्टिक में छोटे-छोटे सफेद कागज के पुड़िये में ब्राउन शुगर पाया गया.

 

पुड़ियो की गिनती करने पर 2300 पुड़िया पाया गया, जिसका वजन करने पर प्लास्टिक सहित कुल-217 ग्राम पाया गया, 2 एक काला प्लास्टिक में ब्राउन सुगर का स्टोन पाया गया, जिसका वजन करने पर कुल 110 ग्राम पाया गया, 3- एक सफेद डब्बा जिसमें असमानी रंग का ढक्कन लगा हुआ था, जिसमें ब्राउन शुगर स्टोन की मात्रा 20 ग्राम पाया गया. पुलिस ने चार लाख 51 हजार नगद 550 रुपया बरामद किया. इसके अलावे एक पिस्टल,चार जिंदा गोली, एक मोबाइल जब्त किया गया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही