Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: दो श्मशान घाट का 64.76 करोड़ की लागत से होगा सौंदर्यीकरण

Ranchi : कहते हैं आत्मा की शांति के लिए मृत्यु के बाद अंतिम क्रिया-कर्म करना जरूरी है. लेकिन कई बार समुचित व्यवस्था ना हो पाने से इसमें परेशानी होती है. इसी परेशानी को खत्म करने के लिए राजधानी के दो श्मशान को सौंदर्यीकरण होगा. सौंदर्यीकरण 64.76 करोड़ की लागत से किया जाएगा. जिन दो श्मशान घाट का सौंदर्यकरण किया जाएगा वो हेहल का श्मशान घाट और राजाउलातू ( सिदरौल) का श्मशान घाट है. इन दोनों श्मशान घाटों का सौंदर्यीकरण का कार्य महीने के अंदर किया जाएगा. इसे भी पढ़ें -RSS">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwat-will-address-more-than-10000-volunteers-in-gujarat-today/">RSS

चीफ मोहन भागवत आज गुजरात में 10 हजार से भी अधिक स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे

64.76 करोड़ की लागत से होगा सौंदर्यीकरण

दोनों शमशान घाट का सौंदर्यीकरण में कुल 64.76 करोड़ रूपये का लागत आएगा. जिनमें हेहल स्थित शमशान के सौंदर्यीकरण में 45.38 करोड़ और राजाउलातू (सिदरौल) का श्मशान घाट का 19.08 करोड़ की राशि आवंटित का जाएगी. इसे लेकर कार्यपालक अभियंता कार्यालय द्वारा टेंडर जारी किया गया है. टेंडर भरने की तिथि 28 अप्रैल से शुरू होकर 5 मई तक रहेगी. जिसके बाद 9 अप्रैल को टेंडर खोला जाएगा. इसे भी पढ़ें - नागालैंड">https://lagatar.in/nagaland-government-did-not-approve-prosecution-of-army-personnel-14-people-were-killed-in-firing/">नागालैंड

: केंद्र सरकार ने सेना के जवानों पर मुकदमा चलाने को मंजूरी नहीं दी, फायरिंग में 14 लोगों की मौत हो गयी थी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही