Search

रांची : अपराध की योजना बनाते दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Ranchi : अपराध की योजना बनाते दो अपराधी को रांची पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के नेवरी रिंग रोड के पास से हुई है. गिरफ्तार अपराधियों में आफताब अंसारी और राम रतन मुंडा उर्फ रतिया शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने देसी पिस्तौल, गोली, चाकू, मोबाईल और एक कार बरामद किया है.

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

एसएसपी को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में कुछ अपराधी अवैध हथियार रखे हुए हैं और नेवरी सिरत नगर रिंग रोड के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. कार के पीछे की सीट पर बैठा एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. हालांकि दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें – हेमंत">https://lagatar.in/hemant-sarkar-gave-105-crore-loan-to-6272-youth-for-self-employment-in-two-years/">हेमंत

सरकार ने दो साल में 6272 युवाओं को स्वरोजगार के लिए दिये 105 करोड़ ऋण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp