Search

 
 
 

रांची : चोरी-छिनतई करने वाले दो अपराधी डेली मार्केट के पास से हथियार के साथ गिरफ्तार

 
Ranchi : हथियार के साथ रांची पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए को सूचना मिली कि स्कूटी पर सवार होकर दो युवक मेन रोड हनुमान मंदिर की तरफ से आ रहे थे. डेली मार्केट थाना के सामने इंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा स्कूटी पर सवार दोनों व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया. जिसमें स्कूटी छोड़कर दोनों भागने लगे. पुलिस ने खदेड़कर स्कूटी के पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मो. खालिद बंगाली उर्फ चुजा बताया. तलाशी के दौरान उसकी कमर में से देशी कट्टा और दो जिंदा गोली पुलिस ने बरामद किया. इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके एक अन्य साथी शेख जुबैर को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों अपराधियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि यह दोनों हथियार गोली का भय दिखाकर चोरी, छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं. इसे भी पढ़ें : जांच">https://lagatar.in/governor-made-one-to-protect-from-investigation-sit-is-better-than-cbi-supriyo/">जांच

से बचाने के लिए एक को बनाया गया राज्यपाल, सीबीआई से बेहतर है एसआईटी : सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही