Search

 
 
 

रामगढ़ : कोढ़ा गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार, घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

 
रामगढ़ में दीपावली और छठ पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना  Ramgarh/Ranchi :  रामगढ़ पुलिस ने घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे कोढ़ा गैंग के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी मोनु कुमार यादव और सोनु कुमार यादव बिहार के कटिहार जिला के रहने वाले हैं. पुलिस की टीम ने ने एसपी अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. एसपी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार में महतो पेट्रोल पंप के पास लाहरबारी स्थित एक घर में कोढ़ा गिरोह के दो सक्रिय सदस्य किराये के मकान में रह रहे हैं. पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि दोनों दीपावली और छठ के अवसर पर रामगढ़ में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का योजना बना रहे हैं. इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

चैन छिनतई और पैसे की लूट जैसी कई घटनाओं को दिया है अंजाम

दोनों अपराधियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि पिछले एक वर्ष में कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो जिले के कई जगहों पर चैन छिनतई और बैंक से पैसा निकासी कर ले जाने वाले व्यक्तियों से रूपयों की छिनतई जैसी घटना को अंजाम दिया है. बताया कि दीपावली के अवसर पर रामगढ़ क्षेत्र में छिनतई की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही