Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : सीएमपीडीआई में दो दिवसीय इंद्रधनुष मेला का शुभारंभ

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सीएमपीडीआई शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को कांके स्थित संस्थान के रवींद्र भवन में दो दिवसीय इंद्रधनुष मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्ष रूपाली गुप्ता ने किया. इस मेले में फैशनेबल गारमेंट्स साड़ियां, उत्कृष्ट आभूषण, मेडिकल कैंप, वित्तीय सलाहकार, घर में रखने वाले प्लांट्स व लगाए जाने वाले पौधे तथा स्वादिष्ट भोजन के अलग-अलग लगभग 75 स्टॉल लगाए गए हैं. मेला सुबह 10.30 बजे से रात के 8 बजे तक चलेगा. इस मौके पर रूपाली गुप्ता ने कहा कि यह प्रदर्शनी सह हस्तशिल्प मेला परंपरागत और आधुनिकता का संगम है. इस मेले में प्राकृतिक, नैसर्गिक एवं पर्यावरण हितैषी चीजों से बनी निर्मित सामान के साथ-साथ आधुनिकता से लबरेज चीजें भी उपलब्ध हैं. यह मेला आसपास के ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार हेतु सशक्त माध्यम बनेगा और उनके अंदर उद्यमशीलता उत्पन्न करने में मददगार सिद्ध होगा. मेले में रांची के आसपास के ग्रामीण इलाकों की खासकर महिलाओं द्वारा जूट, शिल्प, फ्रेम, स्मृति चिह्न, लकड़ी का शिल्प, बांस शिल्प, हैंड बैग एवं टेरा कोटा शिल्प की वस्तु बेची जा रही हैं. इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अजय कुमार, उनकी धर्मपत्नी सुषमा भारती, विप्स की सचिव आभा प्रसाद, विप्स की समन्वयक डॉ शिल्पी स्वरूप एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ओम प्रकाश एवं कोषाध्यक्ष स्वप्नाली बसु उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-went-to-high-court-will-not-go-to-ed-office-tomorrow/">सीएम

हेमंत सोरेन हाइकोर्ट गए, कल नहीं जाएंगे ईडी कार्यालय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही