Ranchi : राजधानी के कांके इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां राम मंदिर के नजदीक एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट परिसर में मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई है. मृतक मजदूर की पहचान सुनील कुमार महतो और उपेंद्र गिरी के रूप में हुई है.
खुदाई का काम कर रहे थे मजदूर
बताया जाता है कि राम मंदिर के पास एक अपार्टमेंट का निर्माण कार्य चल रहा था. जहां कई मजदूर खुदाई का काम कर रहे थे. इसी दौरान ऊपर से अचानक मलबा गिरने लगा, जिसमें दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment