Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : किशोरगंज से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो लोग गिरफ्तार, 5 फरार

Ranchi : रांची पुलिस ने किशोरगंज के श्री रोडवेज के पास से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं पांच तस्कर मौके से फरार हो गये. गिरफ्तार आरोपियों में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू आनंदनगर रोड नंबर 7 निवासी मुकेश यादव और राकेश कुमार शामिल है. दोनों मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र का रहने वाला है. मुकेश यादव के पास से पुलिस को 5 पीस एल्यूमिनियम फॉयल में रखे ब्राउन शुगर और मोबाइल और राकेश कुमार यादव के पास से 7 एल्यूमिनियम फॉयल में रखे ब्राउन शुगर और मोबाइल मिला है. वहीं मौके से पांच आरोपी फरार हो गये. गिरफ्तार आरोपियों ने फरार लोगों के नाम और पता के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया है. जिनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. फरार आरोपियों में सरगना बबलू यादव उर्फ बबलू राय, कृष्णा यादव उर्फ कृष्णा राय, कन्हैया कुमार यादव उर्फ कन्हैया राय, दुर्लभ और पवन उर्फ पवन सोनी उर्फ पारले का नाम शामिल है. पुलिस ने बताया कि रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग किशोरगंज के श्री रोडवेज के पास ब्राउन शुगर और गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. पुलिस कप्तान ने इसे गंभीरता से लिया और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक टीम गठित की. डीएसपी प्रकाश सोय ने त्वरित कार्रवाई करते हुये किशोरगंज के श्री रोडवेज के पास से दो लोगों को ब्राउन शुगर के साथ धर दबोचा. वहीं कुछ लोग फरार हो गये, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है. गिरफ्तार मुकेश और राकेश के पास से पुलिस ने 1.80 ग्राम ब्राउन शुगर सहित अन्य सामान बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/central-government-gives-z-category-security-to-sita-soren/">केंद्र

सरकार ने सीता सोरेन को दी जेड श्रेणी की सुरक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही