Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में 12 घंटे के अंदर दो कैदी की मौत

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार में 12 घंटे के अंदर दो कैदी की मौत हो गई.  बुधवार को रहमतुल्लाह अंसारी नाम के कैदी ने अपना गला काटकर आत्महत्या कर ही, वहीं  रवि सिन्हा उर्फ रवि नंदन नाम के कैदी की भी मौत हो गई. गंभीर हालत में रवि नंदन को जेल प्रशासन द्वारा रिम्स लाया गया था. डॉक्टरों ने रवि नंदन को मृत घोषित कर दिया. मृतक कैदी के शव को रिम्स के शव गृह ने रखा गया है. मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

 कैदी ने काटा खुद का गला, परिजनों का आरोप, की गई हत्या

इससे पहले बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद रहमतुल्लाह अंसारी नाम के एक कैदी ने गला काटकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में मृत कैदी के परिजनों का आरोप है कि रहमतुल्लाह का गला काटकर जेल में हत्या की गयी है. बुधवार को जेल प्रशासन के द्वारा गंभीर हालत में रहमतुल्लाह अंसारी को रिम्स में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. रहमतुल्लाह मूल रूप से कांके थाना क्षेत्र के हुसीर का रहने वाला था. कांके पुलिस ने कार चुराने के आरोप में  दो अप्रैल 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसे भी पढ़ें – गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-meeting-held-to-select-beneficiaries-of-chief-minister-livestock-development-scheme/">गिरिडीह

: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुक चयन को हुई बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही