Search

 
 
 

रांची: नीदरलैंड से LSD मंगाने वाले 2 छात्र रिमांड पर, पोस्ट ऑफिस से नई खेप बरामद

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पंडरा ओपी क्षेत्र में डार्क वेब के जरिए नीदरलैंड से एलएसडी (LSD) मंगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों—कुमार अभिषेक और अविनाश कुमार मिश्रा को रिमांड पर लिया है. पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर हेहल उप डाकघर से ड्रग्स की एक और खेप बरामद की गई.
 

Ranchi : नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पंडरा ओपी क्षेत्र में डार्क वेब के जरिए नीदरलैंड से एलएसडी (LSD) मंगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों—कुमार अभिषेक और अविनाश कुमार मिश्रा को रिमांड पर लिया है. पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर हेहल उप डाकघर से ड्रग्स की एक और खेप बरामद की गई.

Uploaded Image

बताया जा रहा है कि अभिषेक बीटेक का छात्र है, जबकि अविनाश बीकॉम का छात्र है. दोनों तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स मंगाने का नेटवर्क चला रहे थे.

 

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी डार्क वेब के जरिए ड्रग्स ऑर्डर करते थे और भुगतान के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करते थे, ताकि उनकी पहचान छुपी रहे. ड्रग्स की सप्लाई नीदरलैंड से पोस्ट के जरिए मंगाई जाती थी.

 

फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और स्थानीय नेटवर्क की जांच में जुटी है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि रांची में इनके ग्राहक कौन-कौन थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही