Search

 
 
 

रांचीः ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री मामले में दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Ranchi: रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री मामले में दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ब्राउन शुगर तस्कर का नाम सोहेल और दिवाकर है. उनसे पूछताछ की जा रही है.
 
LAGATAR NEWS

Ranchi: रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री मामले में दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ब्राउन शुगर तस्कर का नाम सोहेल और दिवाकर है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

 

जानकारी के मुताबिक रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि अरगोड़ा इलाके में कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद हटिया डीएसपी और अरगोड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. रांची पुलिस को आते देख ब्राउन शुगर तस्कर भागने लगा. लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ कर लिया. पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि ऊंची कीमत पर युवाओं को ब्राउन शुगर बेचते हैं.

 

इस मामले को लेकर हटिया डीएसपी ने बताया कि दो तस्कर की गिरफ्तारी हुई है. फिलहाल इन तस्करों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान इसके सरगना के बारे में पता लगाया जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही