Search

 
 
 

Ranchi : DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया 8 जुलाई से, 3 अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के विभिन्न पारंपरिक एवं व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होगी. 6 जुलाई को मेधा सूची जारी होने के बाद अब प्रथम चरण की काउंसलिंग के साथ प्रवेश प्रक्रिया आरंभ की जाएगी.
 

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के विभिन्न पारंपरिक एवं व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होगी. 6 जुलाई को मेधा सूची जारी होने के बाद अब प्रथम चरण की काउंसलिंग के साथ प्रवेश प्रक्रिया आरंभ की जाएगी.


इस संबंध में आयोजित बैठक के बाद कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर ने बताया कि पूरी नामांकन प्रक्रिया चार चरणों में काउंसलिंग सह नामांकन के माध्यम से संपन्न होगी. प्रथम चरण की काउंसलिंग 8 से 11 जुलाई, द्वितीय चरण 14 से 17 जुलाई, तृतीय चरण 21 एवं 22 जुलाई और अंतिम चरण 25 एवं 26 जुलाई को आयोजित किया जाएगा.


उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपनी श्रेणीवार रैंक के अनुसार निर्धारित तिथि पर संबंधित विभाग में काउंसलिंग के लिए उपस्थित रहें. सभी पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की अद्यतन शुल्क संरचना, विषयवार सीटों की उपलब्धता, आरक्षण संबंधी जानकारी, काउंसलिंग की तिथि, स्थान और आवश्यक दस्तावेजों की सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है.


कुलपति ने बताया कि प्रथम चरण में 8 जुलाई को सीयूईटी (CUET) रैंक के आधार पर अभ्यर्थियों की विभागवार काउंसलिंग होगी. इसके बाद प्रत्येक चरण में निर्धारित कोटिवार कार्यक्रम के अनुसार काउंसलिंग आयोजित की जाएगी.


आईटी इंचार्ज डॉ. अनुपम कुमार ने कहा कि नामांकन के लिए आवश्यक सभी दस्तावेजों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है. अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में आने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि स्पोर्ट्स कोटा के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 20 और 21 जुलाई 2026 को अपने सभी प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित होना होगा.


विश्वविद्यालय के अनुसार अंतिम चरण की काउंसलिंग के बाद 31 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 3 अगस्त से शुरू होंगी. यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही