Ranchi : रांची विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह 2 मई को होगा. इसमें 2859 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी. समारोह के लिए 38.50 लाख रुपए का बजट रखा गया है. मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल होंगे. उपरोक्त जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत सिन्हा ने दी. कहा कि 81 टॉपरों में से 65 को गोल्ड मेडल दिया जाएगा. बाकी को ओवरऑल टॉपर का मेडल दिया जाएगा.
की मेजबानी में पहली बार 1 जून से नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप रोड स्पीड स्केटिंग [wpse_comments_template]
दूसरे ड्रेस में आने वाले विद्यार्थियों की एंट्री नहीं
कुलपति ने कहा कि समारोह में झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को निमंत्रण दिया गया है. राजभवन, रांची के सांसद व सभी विधायक, महापौर, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों, रांची के डीसी और एसएसपी को भी निमंत्रण दिया गया है. दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम दिन के 11:30 बजे से शुरू होगा. 10:30 बजे तक सभी को दीक्षांत मंडप में अपना स्थान लेना है. विश्वविद्यालय ने जो निर्धारित किया है, उसके अलावा किसी दूसरे ड्रेस में आने वाले विद्यार्थियों की एंट्री नहीं दी जायेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलपति के ओएसडी डॉ स्मृति सिंह, कुलसचिव डॉ एमसी मेहता, वित्त पदाधिकारी डॉ एएन शहदेव, परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष झा और डॉ. प्रितम कुमार शामिल रहे.किस विषय में कितने को मिलेगी डिग्री
डीलीट के 5, पीएचडी के 162, एमफिल के 23, एमबीए के 70, एमसीए के 109, एलएलएम के 20, एमएड के 28, एमएससी के 506, पीजीडीएमटी के 4, एमकॉम के 356 और एमए के 1533 विद्यार्थियों को डिग्री दी जायेगी. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/for-the-first-time-in-the-hosting-of-jharkhand-national-ranking-championship-road-speed-skating-from-june-1/">झारखंडकी मेजबानी में पहली बार 1 जून से नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप रोड स्पीड स्केटिंग [wpse_comments_template]
Leave a Comment