Search

 
 
 

रांची विवि : हॉस्टल नंबर 4 खाली कराने पहुंचा प्रशासन, छात्रों ने मांगी मोहलत

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के हॉस्टल नंबर 4 को खाली करने के लिए छात्रों ने मोहलत मांगी है. गुरुवार सुबह 11 बजे एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट मेरी मड़की की नेतृत्व में पुलिस हॉस्टल खाली करवाने पहुंची. छात्रों ने कहा कि उनकी परीक्षा चल रही है. कुछ छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. वे इतने समर्थ नहीं हैं कि तुरंत कहीं भाड़ा पर घर ले पाएं. ऐसे में उन्हें कुछ दिनों की मोहलत दी जाये. मालूम हो कि बुधवार को भी प्रशासन की टीम हॉस्टल खाली करवाने गई थी. छात्र नेता हरीश कुमार ने कहा कि हॉस्टल में रह रहे छात्र सहयोग कर रहे हैं. विश्वविद्यालय छात्रों के रहने की कोई व्यवस्था करे, फिर छात्र हॉस्टल खाली कर देंगे.

प्रशासन को खाली करने से रोका जाएगा : सीसीडीसी 

इस बीच रांची विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ. प्रकाश कुमार झा मौके पर हॉस्टल नंबर 4 में उपस्थित थे. उन्होंने छात्रों से वार्ता की. छात्रों ने कहा कि हमें कहीं तत्काल शिफ्ट कर दिया जाए, तब हॉस्टल खाली करवाया जाए. वहीं छात्रों से वार्ता के दौरान सीसीडीसी ने कहा कि लेटर जारी कर अभी हॉस्टल खाली करवाने से प्रशासन को रोका जाएगा.

हॉस्टल भवन तोड़ कर लाइब्रेरी भवन बनना है

बताया गया कि झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग और सीसीएल द्वारा लाइब्रेरी बनायी जानी है. जिसके लिए रांची विश्वविद्यालय की जो जमीन चिह्नित की गयी है, उसके ठीक बगल में रांची विश्वविद्यालय का यह हॉस्टल है. इसे तोड़ कर लाइब्रेरी भवन बनाया जाएगा. आसपास की खाली पड़ी जमीन पर पिछले 10 दिनों से साफ कार्य चल रहा है. इसे भी पढ़ें – मोदी">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-attacks-modi-government-says-people-are-being-misled-in-the-name-of-religion-and-caste/">मोदी

सरकार पर हमलावर हुई प्रियंका गांधी, कहा, लोगों को धर्म और जाति के नाम पर गुमराह किया जा रहा  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही