Search

 
 
 

रांची विवि : आजसू छात्र संघ ने आउटसोर्सिंग से परीक्षा लेने का किया विरोध, किया हंगामा

 
Ranchi : आजसू छात्र संघ ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के बाहर हंगामा किया. इनका आरोप है कि रांची विश्वविद्यालय आउटसोर्सिंग से परीक्षा लेने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए टेंडर भी निकाला है. कुलपति समेत अन्य पदाधिकारियों की बैठक के दौरान कार्यालय के बाहर छात्र हंगामा और नारेबाजी करते रहे. लगभग दो घंटे तक हंगामे के बाद कुलपति से वार्ता हुई. कुलपति ने टेंडर रद करने का आश्वासन दिया.

कुलपति ने अश्वासन दिया है : ओम वर्मा

आजसू छात्र संघ रांची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष ओम वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में परीक्षा आउटसोर्सिंग से लेने की तैयारी चल रहीं है. विश्वविद्यालय को प्रावेटाइजेशन करने की नीति गलत है. इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इस नीति का आजसू छात्र संघ विरोध करता है. बताया कि कुलपति ने आश्वासन दिया है कि टेंडर वापस ले लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर विश्वविद्यालय आउटसोर्सिंग से परीक्षा लेता है, तो आजसू छात्र संघ विश्वविद्यालय में तालाबंदी करेगा. इसे भी पढ़ें – अवैध">https://lagatar.in/police-chased-and-caught-illegal-sand-loaded-highway-stir-in-mafia/">अवैध

बालू लोड हाइवा को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, माफियाओं में हड़कंप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही