Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विवि : आजसू छात्र संघ ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन

Ranchiअखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष कुमार झा से मिला. उन्हें योगा विभाग में विलंब से चल रहे यूजी 2020–23 सेशन से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा. बताया कि अब तक सिर्फ दो समेस्टर की परीक्षा ली गई है. उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कहा कि योगा विभाग के यूजी सेशन 20 –23 के ढाई साल बीत जाने के बावजूद केवल 2 ही सेमेस्टर की परीक्षा हुई है. बाकी आने वाले 6 महीनों में विश्वविद्यालय को 4 सेमेस्टर की परीक्षा करानी है, इसे लेकर छात्र-छात्राओं में रोष है. परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष कुमार झा ने आश्वस्त किया कि 2 दिन के अंदर परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया जाएगा. 26 जनवरी से पहले परीक्षा फॉर्म भरवा कर परीक्षा तिथि घोषित कर दी जाएगी. प्रतिनिधिमंडल में राहुल तिवारी, सुरेश भगत, रोहित चौधरी, विशाल कुमार यादव, आयुष, सूरज, लव, विपुल, अमित, आर्यन, राजीव, प्रज्ञा, सुनिधि, शिवानी, कोमल, होलिका, गीतांजलि के अलावा कई सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – शुक्रवार">https://lagatar.in/ias-vandana-dadel-will-go-on-leave-from-friday/">शुक्रवार

से अवकाश पर जाएंगी IAS वंदना दादेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही