Search

 
 
 

रांची विवि और डीएसपीएमयू ने मनाया गया करम पर्व, मंत्री रामेश्वर उरांव ने लगाया करम पौधा

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में मंगलवार को धूमधाम से करम पर्व मनाया गया. मुख्य अतिथि वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के साथ ही पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, बिहार के कुलपति डॉ. आरके सिंह मौके पर उपस्थित रहे. पूजा पुरानी परंपरा से की गयी. पूजा के बाद जावा उपस्थित लोगों में बांटा गया. छात्र-छात्रओं ने कानों में जावा लगा कर झूमर नाच किया. छात्रों ने नगाड़ा, बांशुरी और मांदर की थाप पर लोक गीत गाये. मौके पर खोरठा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विनोद कुमार की पुस्तक का विमोचन किया गया. रामेश्वर उरांव और डीएसपीएमयू के कुलपति के डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने विश्वविद्यालय परिसर में करम के पौधे लगाए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/whatsapp-image-2022_09_06-at-5.23.50-am-1_7701.jpg"

alt="" width="1000" height="750" />

विद्यार्थियों ने झूमर नाच का प्रदर्शन किया

वहीं रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में करम पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. करम पूजा के बाद विभागवार विद्यार्थियों ने झूमर नाच का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में करम पूजा की मान्यताओं के बारे में बताया गया. इसे भी पढ़ें– मंत्री">https://lagatar.in/minister-mithilesh-thakur-went-to-rims-and-assured-of-government-help-to-sunita/">मंत्री

मिथिलेश ठाकुर ने रिम्स जाकर सुनीता को दिया सरकारी मदद का भरोसा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही