Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विवि सहायक प्राध्यापक संघ के सदस्यों ने की बैठक, सरकार से कई मांग

Ranchi: सहायक प्राध्यापक अनुबंध संघ रांची विश्वविद्यालय इकाई की बैठक हुई. इसमें 6 अप्रैल को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इनकी बातों को रखा जाए. इसपर विचार-विमर्श किया गया. संघ के सदस्यों ने कहा कि साक्षात्कार के आधार पर हमारा चयन किया गया था. 6 वर्ष पूर्व प्रति कक्षा 600 रुपये और अधिकतम 36000 रुपये पर चयन किया गया था. अब उनकी सरकार निम्नलिखित मांगें हैं. 1.सहायक प्राध्यापकों को यूजीसी द्वारा निर्धारित ग्रेड पे/ग्रॉस सैलरी दिया जाये. 2. सेवा नियमित की जाये. 3. जेपीएससी द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक नियुक्ति में हमें 70℅ वरीयता दिया जाये. 4. हमारे शैक्षणिक अनुभव को देखते हुए अवधि विस्तार के स्थान पर सेवा नियमावली के साथ पूर्णकालीन नियमावली बना कर 65 वर्ष की उम्र तक सेवा नियमित की जाये 5. हमें अन्य सहकर्मियों की भांति ईपीएफ की सुविधा प्रदान करायी जाये. 6. हम सभी सहायक प्राध्यापकों को भी डीएल प्रदान किये जाएं. 7. महिला सहायक प्राध्यापकों को पीपी लीव और मातृत्व अवकाश की सुविधा प्रदान की जाये.वर्तमान में यह सुविधा नहीं होने के कारण वे मानदेय से वंचित हो रहे हैं. बैठक में ये रहे शामिल अध्यक्ष डॉ त्रिभुवन कुमार साही, लाल अजय नाथ शाहदेव,डॉ.रवि कुमार,डॉ भादे प्रकाश उरांव,डॉ संध्या कुमारी, प्रो. रेशमा रैनी टोप्पो, प्रो.आश्रिता महतो,डॉ अशोक महतो,डॉ. रामकुमार,प्रो.मुकेश उरांव, बेलसियस पन्ना, डॉ त्रिभुवन शाही, डॉ अंजू कुमारी, डॉ अनुश्री चौधरी,डॉ ममता, प्रो.शशि बिनय भगत,ज़ुरा होरो,नीलम एक्का, प्रो.बिराज चिक बड़ाइक शामिल रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही