Ranchi : रांची विश्वविद्यालय का पीएचडी एंट्रेंस पास करने के बाद भी छात्र कॉमर्स विभाग के चक्कर काट रहे है. इन्हें गाइड नहीं मिल रहे हैं. वहीं विभागाध्यक्ष ने अपना पल्ला झाड लिया है. छात्र कभी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग जा रहे है, तो कभी कॉलेज, लेकिन कहीं उन्हें गाइड नहीं मिल रहा है. इस संबंध में कॉमर्स विभाग के एचओडी चट्टोराज का कहना है कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि किस शिक्षक के पास सीट खाली है. मेरे पास पीएचडी के रिक्त पदों की जानकारी नहीं है.
रांची विश्वविद्यालय : गाइड के लिए चक्कर काट रहे हैं कॉमर्स विभाग के छात्र
Last Updated: Jan 24, 2024 12:00 AM (IST)