Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची यूनिवर्सिटी CVS कोर कमिटी की हुई बैठक, कई निर्णय

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची विश्वविद्यालय में गुरुवार को सीवीएस कोर कमिटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने की. बैठक में पूर्व निर्धारित वोकेशनल कोर्स से संबंधित इंटरव्यू का आयोजन 6 सितंबर 2022 को करने का प्रस्ताव रखा गया. इस इंटरव्यू में निदेशक लीगल स्टडीज, निदेशक आइएमएस, लीगल स्टडीज में अनुबंध पर प्राध्यापक, समन्वयक प्लेसमेंट सेल और निदेशक स्कूल ऑफ मास कॉम्युनिकेशन के पद पर नियुक्ति पर निर्णय लिया गया. इसे पढ़ें-इंफोर्समेंट">https://lagatar.in/enforcement-team-conducted-investigation-campaign-against-tobacco-and-plastic-in-ranchi-collected-11000-fines/">इंफोर्समेंट

टीम ने रांची में चलाया तंबाकू और प्लास्टिक के खिलाफ जांच अभियान, 11000 फाइन वसूले
बैठक के दौरान 2022-23 के वोकेशनल कोर्स के बजट की समीक्षा की गई. उन्हें जल्द कार्रवाई के लिये सहमति दिया जाएगा. जिसमें लीगल स्टडीज, परफोर्मिंग आर्ट, आरएलएसवाई कॉलेज, आइएमएस, एमसीए, स्कूल ऑफ योगा, एमएससी बायो टेक्नोलॉजी, पीपीके कॉलेज बुंडू, केसीबी कॉलेज बेड़ो, मारवाड़ी कॉलेज, इलेक्ट्रॉनिक कॉम्युनिकेशन विभाग के बजट शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-ईईसीएल">https://lagatar.in/eecl-owes-10-crores-to-ranchi-municipal-corporation-the-company-is-no-longer-installing-new-street-lights-in-the-city/">ईईसीएल

का रांची नगर निगम पर 10 करोड़ बकाया, शहर में अब नयी स्ट्रीट लाइट नहीं लगा रही कंपनी
वोकेशनल कोर्स के अंतर्गत खरीद-बिक्री कमिटी के लिए यूनिवर्सिटी रिप्रेंजेटेटीव नामित करने के लिए कुलपति को अधिकृत किया गया. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो कोर्सेज डेफिसिट में चल रहे हैं, उन कोर्स के निदेशकों , प्राचायों और समन्वयकों की एक मीटिंग कुलपति की अध्यक्षता में जल्द बुलायी जाये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही