Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विश्वविद्यालय ने किया एकेडमिक कैलेंडर जारी, 15 मार्च के बाद होगा दीक्षांत समारोह

Ranchiरांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-24 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है. इसकी प्रतियां राजभवन और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को भी भेज दी गई हैं. इसके मुताबिक रांची विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 15 मार्च के बाद आयोजित किया जाएगा. मई के पहले हफ्ते में स्नातकोत्तर सत्र 2021-23 के सेमेस्टर चार, सत्र 2022-24 के सेमेस्टर टू और सत्र 2022-24 सेमेस्टर वन की परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में होगी. मार्च के पहले हफ्ते में स्नातक सत्र 2020-23 के सेमेस्टर पांच, सत्र 2021-24 के सेमेस्टर तीन, सत्र 2022-25 के सेमेस्टर वन की परीक्षा ली जाएगी. जून के पहले हफ्ते में सत्र 2020-23 के सेमेस्टर छह, सत्र 2021-24 के सेमेस्टर चार व सत्र 2022-25 के सेमेस्टर टू की परीक्षा ली जाएगी.

एलएलबी की परीक्षाएं  जुलाई के दूसरे सप्ताह में

एलएलबी सत्र 2022-25 के सेमेस्टर टू, सत्र 2021-24 के सेमेस्टर फोर, सत्र 2020-23 के सेमेस्टर सिक्स की परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगी. बीबीए एलएलबी सत्र 2020-27 सेमेस्टर टू, सत्र 2021-26 के सेमेस्टर फोर, 2020-25 के सेमेस्टर सिक्स और सेमेस्टर आठ की परीक्षा जुलाई के दूसरे हफ्ते में होगी. एलएलएम सेमेस्टर वन व थ्री की परीक्षा मार्च के चौथे सप्ताह में और सेमेस्टर टू व फोर की परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगी.

एमएड सेमेस्टर की परीक्षाएं 

एमएड सेमेस्टर टू सत्र 2021-23 व सेमेस्टर फोर सत्र 2020-22 की परीक्षा मार्च के दूसरे सप्ताह में और एमएड सेमेस्टर वन सत्र 2020-24 और सेमेस्टर तीन सत्र 2021- 23 की परीक्षा मई के पहले हफ्ते में होगी. इसी प्रकार बीएससी बेसिक नर्सिंग सेमेस्टर वन, फोर, पोस्ट बेसिक सेमेस्टर वन व टू की परीक्षा अक्तूबर के पहले सप्ताह में होगी. , बीएससी बेसिक नर्सिंग सेमेस्टर वन व फोर तथा पोस्ट बेसिक नर्सिंग सेमेस्टर वन व टू सप्लीमेंटरी की परीक्षा जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह में होगी. इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/14th-jharkhand-state-fencing-championship-kicks-off-in-ramgarh/">रामगढ़

में 14वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप का हुआ शानदार आगाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही