Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विविः सेवानिवृत हुए वनस्पति विज्ञान विभाग के HOD डॉ ज्योति कुमार, शोधार्थियों ने दी विदाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ ज्योति कुमार 42 वर्षों की सेवा के बाद गुरुवार को रिटायर हो गए. इस दौरान वे वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष के अलावा एचआरडीसी के निदेशक और विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इनके मार्गदर्शन में कुल 24 छात्रों ने पीएचडी की डिग्री और 1 छात्र डॉ प्रसेनजित मुखर्जी ने डीएससी की डिग्री हासिल की है. वनस्पति विज्ञान विभाग में डॉ ज्योति कुमार के शोधार्थियों ने समारोह का आयोजन कर उन्हें विदाई दी. शोधार्थियों ने कहा कि डॉ ज्योति कुमार के साथ उनका जुड़ाव रहेगा. विद्यार्थियों ने उन्हे एक आदर्श शिक्षक, सहयोगी, मार्गदर्शक, कुशल प्रशासक और एक आदर्श नागरिक बताया. इसे भी पढ़ें-15">https://lagatar.in/till-december-15-aas-of-villagers-development-mnrega-campaign-will-run-150-blocks/">15

दिसंबर तक 150 प्रखंडों में चलेगा ‘ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास’ अभियान

देश में कई महत्वपूर्ण पदों पर हैं डॉ ज्योति के विद्यार्थी

डॉ ज्योति के विद्यार्थी देश के कई विश्वविद्यालयों में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं. जिसमें डॉ प्रसेनजित मुखर्जी, विभागाध्यक्ष एसकेएम कॉलेज पाकुड़, डॉ सत्यनारायण मुंडा विभागाध्यक्ष जेएन कालेज, धुर्वा, डॉ गीतांजली, सहायक प्राध्यापक , डीएसपीएम विश्वविद्यालय, डॉ स्वाती प्रभा, सहायक प्राध्यापक रांची विश्वविद्यालय, डॉ मनोरंजन, सहायक प्राध्यापक पश्चिम सिंहभूम, डॉ मालती, सहायक प्राध्यापक, बीएड कालेज रांची, डॉ सुमित पाठक, सहायक प्राध्यापक, योगदा सत्संग कालेज, गीता महतो, शिक्षिका, केंद्रीय विद्यालय हीनू, डॉ संजय हेंब्रम, अंशु अंकिता बाड़ा, निशा पन्ना, प्रो. अर्पिता, श्वेता कुमारी , प्रीति मिश्रा, कनक कांति शामिल हैं. विदाई समारोह में डॉ. ज्योति कुमार ने भावुक होते हुए सभी सहकर्मियों, शिक्षकों और छात्रों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि अब वे बंधनमुक्त हैं, लेकिन वे अपने छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए हमेशा सुलभ रूप से उपलब्ध रहेंगे. इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ कुनुल कंडीर, डॉ लतिका शरण , डॉ अनिल कुमार, डॉ राधाकृष्ण झा, डॉ अमित पटनायक, विनय उरांव, डॉ डीके सहाय और डॉ सुषमा भी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-बिष्टुपुर">https://lagatar.in/bistupur-200-men-and-women-ransacked-ajaib-kaurs-house-in-gurdwara-basti-asked-to-vacate-the-house/">बिष्टुपुर

: गुरुद्वारा बस्ती में अजायब कौर के घर में घुस कर 200 महिला-पुरुष ने की तोड़फोड़, घर खाली करने को कहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही