Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नामांकन लेकर परीक्षा लेना भूल गया रांची विश्वविद्यालय, वीसी ने लिया संज्ञान

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों की नर्सिंग की छात्राओं ने बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा किया. इनका कहना था कि सत्र 2021 -23 के पोस्ट बेसिक नर्सिंग की छात्राओं का नामांकन वर्ष 2021 में लिया गया था. तकरीबन 2 साल बीतने को है. कोर्स भी पूर्ण होने को है. लेकिन अबतक विवि द्वारा कोई परीक्षा नहीं ली गयी है. मामले की जानकारी मिलने के बाद कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने उनकी समस्याएं सुनी. आश्वस्त किया कि इसी महीने फॉर्म भरवाकर अगले महीने प्रथम वर्ष और उसके तुरंत बाद द्वितीय वर्ष की परीक्षा ले ली जाएगी. इससे पहले विभिन्न कॉलेजों की नर्सिंग की छात्राएं गोलबंद होकर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रौशन के नेतृत्व में रांची विवि में हंगामा किया. मौके पर महासचिव रोहित सिन्हा, माइकल मिंज, नेहा कुमारी, शिल्पा राज, उदिता सोरेन, विशाखा सिन्हा और छात्र- छात्राएं मौजूद रहे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/553.jpeg"

alt="" width="1152" height="864" />
इसे भी पढ़ें – शहीदों">https://lagatar.in/the-real-tribute-is-to-wake-up-the-revolution-by-keeping-the-saga-of-martyrs-in-the-heart-sudesh-mahato/">शहीदों

की शौर्य गाथा को हृदय में बसाकर इंकलाब जगाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : सुदेश महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही