Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय :  बीएड कॉलेज के प्राचार्यों की बैठक, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर मंथन

रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सरोज शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को बीएड महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक हुई. बैठक कुलपति कॉन्फ्रेंस हॉल, शहीद चौक स्थित प्रशासनिक भवन में हुई.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सरोज शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को बीएड महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक हुई. बैठक कुलपति कॉन्फ्रेंस हॉल, शहीद चौक स्थित प्रशासनिक भवन में हुई.

 

प्राचार्यों ने कुलपति प्रो सरोज शर्मा का स्वागत किया. अपना परिचय देते हुए अपने-अपने महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों व शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी, 

 

 प्राचार्यों ने अपने संस्थानों में चल रहे आउटरीच कार्यक्रमों, अकादमिक पहलों तथा बीएड पाठ्यक्रम के सिलेबस से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किये. इस अवसर पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. 

 

कुलपति ने एमएड कार्यक्रम के संदर्भ में बताया कि रांची विश्वविद्यालय में शीघ्र ही शिक्षा विभाग (Department of Education) की स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी,  जिसके तहत एमएड पाठ्यक्रम का संचालन किया जायेगा.

 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

 

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही