Search

 
 
 

रांचीः सरकार के लेटर के इंतजार में झारखंड के विश्वविद्यालय, इसके बाद होगी इंटर की पढ़ाई

 
Ranchi: झारखंड के विश्वविद्यालयों ने इंटर की पढ़ाई को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है. बीते दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई फिर से शुरू करने की बात कही थी. विभाग या सरकार की ओर से अबतक कोई नोटिस नहीं आया है जिससे डिग्री कॉलेजों में फिर से इंटर की पढ़ाई शुरू की जा सके. मालूम हो कि नई शिक्षा नीति के तहत डिग्री कॉलेजों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई को खत्म कर दिया गया है. जिसके बाद विरोध किया गया. इसे पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/pm-modi-attacked-the-congress-said-the-partys-claw-is-coming-in-the-way-of-chhattisgarhs-development/">कांग्रेस

पर हमलावर हुए पीएम मोदी, कहा- छत्तीसगढ़ के विकास में आड़े आ रहा है पार्टी का ‘पंजा’
सूत्रों ने बताया कि इंटर की पढ़ाई के लिए सुबह 10:30 से 4:00 बजे तक का समय सरकार निर्धारण करना चाहती है, जो विश्वविद्यालय में इस समय पर कक्षा लेना संभव नहीं है. पूर्व में इंटर की पढ़ाई मॉर्निंग में होती थी. इसके बाद डिग्री और वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई होती थी. यह नियम भवन के अभाव में चल रहा है. 10:30 से 4:00 बजे तक इंटर की कक्षाएं लेना संभव नहीं है. विश्वविद्यालयों का कहना है कि सरकार की ओर से किसी प्रकार का कोई नोटिस अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है. सरकार की ओर से डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरू करने की यदि कोई नोटिस मिलती है तब उस पर काम किया जाएगा. वहीं कोल्हान विश्वविद्यालय का कहना है कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने संबंधित किसी प्रकार का कोई इंटरफेयर विश्वविद्यालय नहीं कर रहा है, अगर कॉलेजों को सरकार की ओर से नोटिस आती है, तो इस पर संबंधित कॉलेज के प्रिंसिपल को निर्णय लेना है. इसे भी पढ़ें-  त्रिपुरा">https://lagatar.in/uproar-in-tripura-assembly-five-mlas-suspended-for-obstructing-proceedings/">त्रिपुरा

विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही में बाधा डालने के लिए पांच विधायक निलंबित
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय और जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय एफीलिएशन देने वाली विश्वविद्यालय नहीं है, और ना ही इन विश्वविद्यालयों के अंतर्गत कोई  कांस्टिट्यूएंट कॉलेज और एफिलिएटेड कॉलेज हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही