Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय : फिल्म स्टडीज विभाग के हेड पर उठ रहे हैं सवाल

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय में फिल्म स्टडीज की पढ़ाई शुरू की गई है. जिसके लिए सेवानिवृत्त प्राध्यापक सुशील अंकन को दायित्व दिया गया है. दायित्व देने के बाद से सुशील अंकन पर सवाल उठने लगे हैं. जबकि 2013 में अक्षमता व विवाद के कारण विवि द्वारा उन्हें पत्रकारिता विभाग से हटाया गया था. उसके बाद फिर से उन्हें फिल्म स्टडीज की जिम्मेदारी दी गयी है. सुशील अंकन पर कई सारे आरोप लगते आये हैं. आरोपों की जांच के लिए विवि ने कमिटी बनाई थी. कमिटी की जांच के बाद भी उन्हें नहीं हटाया गया था. रांची विवि के पत्रकारिता विभाग के फाउंडर पद्मश्री बलबीर दत्त ने राजभवन तक इसकी शिकायत की थी. तब जांच हुई और सुशील अंकन को हटाया गया.

सुशील अंकन को फिल्म की है जानकारी-  रजिस्ट्रार

इधर, रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ मुकुल चंद्र मेहता ने बताया कि सुशील अंकन को इसलिए दायित्व दिया गया है, क्योंकि उनको फिल्म की अच्छी जानकारी है. फिल्म स्टडीज विभाग को अभी खड़ा करना है. इसलिए उन्हें अस्थायी तौर पर रखा गया है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-nomination-will-be-done-for-state-jhasa-elections-from-june-16-2/">रांची

: सुगंधित जल से स्नान व श्रृंगार के बाद एकांतवास में गये भगवान जगन्नाथ, 1 जुलाई को रथयात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही