Search

 
 
 

RU PhD Admission : आवेदन पत्र की स्कैन कॉपी आज ईमेल में व हार्डकॉपी 11 तक विभाग में करनी होगी जमा

Ranchi News : पीएचडी पाठ्यक्रम (शैक्षणिक सत्र 2026-27) में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र की स्कैन कॉपी 10 सितंबर तक ई-मेल directorresearch@ranchiuniversity.ac.in के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया गया है. साथ ही आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग में 11 सितंबर को जमा करनी होगी.
 
रांची विश्वविद्यालय
  • 10 सितंबर तक ई-मेल से भेजना होगा स्कैन कॉपी

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय ने पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी की है. विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के आयोजन के बाद 10 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है.

 

ऐसे में पीएचडी पाठ्यक्रम (शैक्षणिक सत्र 2026-27) में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र की स्कैन कॉपी 10 सितंबर तक ई-मेल directorresearch@ranchiuniversity.ac.in के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया गया है. 

 

साथ ही आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग में 11 सितंबर को जमा करनी होगी. विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है, ताकि पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही