Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विवि : सेशन लेट, गुस्साए छात्रों ने योग विभाग में जड़ा ताला

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के योग विभाग में सेशन लेट चलने के कारण गुस्साए छात्रों ने आजसू छात्र संघ के सदस्यों के साथ सोमवार को चार घंटे तक विभाग में तालाबंदी कर दी. तालाबंदी और प्रर्दशन का नेतृत्व आजसू छात्र संघ के रांची विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला कर रहे थे. छात्रों ने बताया कि योग विभाग का 2020-23 का यूजी सेशन बहुत पीछे चल रहा है, जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड रहा है. 2023 का सेशन जुलाई तक खत्म हो जाना चाहिए था. लेकिन अभी तक 3 सेमेस्टर की परीक्षा ली जा सकी है. 2 महीना बीतने के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया है. वहीं आजसू पीजी विभाग के अध्यक्ष रोहित चौधरी ने कहा कि ई कल्याण पोर्टल पर योग विभाग रजिस्टर्ड नहीं दिख रहा है, जिससे छात्र- छात्राएं छात्रवृत्ति का फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं.

4 घंटे तालाबंदी के बाद मिला आश्वासन

आजसू के सदस्यों ने लगभग 4 घंटे तक पीजी योग विभाग को बंद रखा. बाद में रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष कुमार झा, ओएसडी डॉ स्मृति सिंह एवं योग विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ मधुलिका विभाग पहुंचे. छात्र-छात्राओं को आश्वस्त किया के अगस्त माह तक विश्वविद्यालय द्वारा हर संभव प्रयास कर कंप्लीट कराया जाएगा. डीएसडब्ल्यू ने कहा कि 2- 3 दिनों में ई कल्याण पोर्टल पर योग विभाग रजिस्टर्ड हो जाएगा. जिसके बाद सभी विद्यार्थी आसानी से छात्रवृत्ति फॉर्म सकते हैं. तालाबंदी में विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, अभिषेक शुक्ला, रोहित चौधरी, विशाल कुमार यादव, विपिन यादव, विक्रम यादव, मयंक सिंह, राहुल कुमार, सिम्मी, गीतांजलि, आकृति, प्रज्ञा, होलीका, प्रीति, शिवानी, अर्चना, आयुष, सूरज, रोहित, राजीव, लव, अमित के अलावा अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू के सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – अमित">https://lagatar.in/amit-shah-told-the-people-of-karnataka-whether-modis-politics-of-development-or-congresss-politics-of-appeasement-is-needed/">अमित

शाह ने कर्नाटक की जनता से कहा, मोदी की विकास की राजनीति चाहिए या कांग्रेस की तुष्टिकरण वाली राजनीति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही