Search

 
 
 

रांची विवि... अपनों पर कृपा बरसाई, बीबीएमकेयू : डोनेशन दो, मनचाही पोस्टिंग लो, जिंदगी की जंग लड़ रही एक लाख की आबादी, सब्जबाग दिखाकर छीन ली विस्थापितों की संजीवनी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : रांची विवि झारखंड के सबसे पुराने शिक्षण संस्थानों में से एक है. एक समय कम संसाधन के बावजूद विवि छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए जाना जाता था. लेकिन अब रांची विवि की पहचान यूजीसी गाइडलाइन की अनदेखी और नियम विरुद्ध काम करने वाले शैक्षणिक संस्थान के रूप में बन गयी है. विवि के सिस्टम पर कुलपति डाॅ. अजीत कुमार सिन्हा के चहेतों ने कब्जा जमा लिया है. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति पर डोनेशन लेकर पोस्टिंग करने का आरोप लगा है. कुलपति ने अपने 10 महीने के कार्यकाल में 46 स्थानांतरण किये. इसके लिए कुलपति को शिक्षकों का विरोध भी झेलना पड़ा. कुलपति पर आरोप है कि जिन शिक्षकों ने डोनेशन दिया, उन्हें मनचाही पोस्टिंग दे दी गई. कोयलांचल की एक लाख से अधिक की आबादी जिंदगी की जंग लड़ रही है. फायर एरिया में रहने की मजबूरी, नित हो रहे भू धंसान, बन रहे गोफ और जहरीली गैस के रिसाव से लोग दहशत में हैं. झरिया व कतरास के कोलियरी क्षेत्र में रहने वाले श्रमिक वर्ग के लोग इससे सर्वाधिक प्रभावित हैं. भू धंसान से इलाके के आठ सौ से अधिक धार्मिक स्थलों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. त्रिवेणी सैनिक कंपनी की जिस टेक्सटाइल फैक्ट्री को विस्थापितों की संजीवनी बताई गई, उसका सब्जबाग दिखाकर छीन लिया गया. कंपनी की ओर से जिसकी चर्चा हर प्लेटफॉर्म पर की जाती रही, आज उसी फैक्ट्री को मैनेजमेंट ने बंद कर दिया. बड़कागांव की कोल माइंस पकरी बरवाडीह परियोजना एनटीपीसी के अधीनस्थ काम करने वाली कंपनी त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कम से कम 200 से अधिक महिलाएं बेरोजगार हो चुकी हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/1-58.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/2-54.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/3-46.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/4-42.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/5-32.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/6-31.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/8-31.jpg"

alt="" width="1600" height="1240" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही