Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विश्वविद्यालय : विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर की नारेबाजी, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले विद्यार्थियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की और कुलपति को ज्ञापन सौंपा. विद्यार्थियों का कहना था कि रांची विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में PG SEM - 4 के एंड सेमेस्टर की परीक्षा 7 जून से होनी है. परंतु दुर्भाग्य की बात यह है कि अभी कई सारे डिपार्टमेंट की PG SEM-4 की मिड सेमेस्टर की परीक्षा खत्म नहीं हुई हैं. विद्यार्थियों ने बताया कि हम प्रैक्टिकल बनाएं, असाइनमेंट बनाएं या एंड सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी करें. विश्वविद्यालय हम सभी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है. साथ ही डोरंडा महाविद्यालय में जेनरिक पेपर में सैकड़ों विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया है. इन सभी मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की. फिर कुलपति को ज्ञापन सौंपा. कुलपति ने आश्वासन दिया कि शाम 5 बजे तक हमलोग इन सभी मांगों पर अपना निर्णय सुनाएंगे.

आज निर्णय लें, नहीं तो कल विश्वविद्यालय में तालाबंदी

विद्यार्थियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर छात्रों की मांगों पर विश्वविद्यालय तुरंत निर्णय नहीं लेता है, तो विद्यार्थी परिषद मंगलवार को विश्वविद्यालय में तालाबंदी करेगा. आंदोलन में प्रमुख रूप से अभाविप के विशाल सिंह,पल्लवी गाड़ी, गुड्डू राय, अभिषेक रंजन, आरव सिंह, विद्यानंद राय, सौरभ कुमार,सचिन कुमार के साथ-साथ सैकड़ों के संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – मॉडल">https://lagatar.in/model-school-is-not-a-project-but-a-foundation-for-better-education-and-future-of-jharkhandis-hemant-soren/">मॉडल

स्कूल एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि झारखंडियों के बेहतर शिक्षा और भविष्य के लिए है नींव- हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही