Search

 
 
 

रांची विवि : गर्मी छुट्टी के बीच परीक्षा से विद्यार्थी परेशान

 
  • 1 जून से होनी है गर्मी की छुट्टी
  • कॉलेजों में स्नातक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 30 मई से 12 जून तक चलेगी
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय में 1 जून से गर्मी छुट्टी होनेवाली है. अवकाश के दौरान ही कॉलेजों में स्नातक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 30 मई से 12 जून तक चलेगी. विश्वविद्यालय प्रशासन प्रोग्राम भी जारी कर चुका है. गर्मी की छुट्टियों में परीक्षा की तिथि तय किये जाने से विद्यार्थी परेशान हैं. उनका कहना है कि हम छुट्टी को देखते हुए बाहर जाने का प्रोग्राम पहले से ही बना लेते हैं. ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन का यह फैसला हैरान करनेवाला है. यहां के शिक्षकों और विद्यार्थियों में गर्मी की छुट्टी में कटौती से नाराजगी है. विरोध में शिक्षक आंदोलन पर उतर आये हैं.

गर्मी के चलते 70 प्रतिशत तक छात्र क्लास करने नहीं आ रहे

इधर, हालत यह है कि बढ़ती गर्मी में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में विद्यार्थियों का आना 60 से 70 प्रतिशत तक कम हो गया है. शहर के कॉलेजों में छात्र-छात्राएं क्लास करने नहीं आ रहे हैं. मारवाड़ी कॉलेज में लगभग 50 से 60 फीसदी छात्र गर्मी के चलते क्लास करने नहीं आ रहे हैं. वहीं एसएस मेमोरियल कॉलेज में लगभग 60 फीसदी, राम लखन सिंह यादव कॉलेज में लगभग 80 फीसदी छात्रों की दैनिक उपस्थिति में कमी आई है. विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट में भी छात्रों की उपस्थिति कम देखी जा रही है. इसे भी पढ़ें – राजभवन">https://lagatar.in/president-draupadi-murmu-welcomed-on-reaching-raj-bhavan-see-photos/">राजभवन

पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत, देखें तस्वीरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही