Search

 
 
 

रांची विवि : योग चैंपियनशिप के विजेता विद्यार्थियों को कुलपति ने किया सम्मानित

 
Ranchi : कलिंगा इंस्टीट्यूट इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर में आयोजित अंतर राज्य विश्वविद्यालय योग चैंपियनशिप में रांची विश्वविद्यालय को दूसरा स्थान मिला है. सोमवार को कुलपित डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने योग चैंपियनशिप में जीत हासिल करनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया. कुलपति ने कहा कि यह खुशी का अवसर है कि नववर्ष के पहले कार्यदिवस पर हम अपने विजेता छात्रों को सम्मानित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि महज 0.3 अंक के कारण ही रांची विश्वविद्यालय की टीम प्रथम स्थान से चूक गयी. यह हमारे लिए उपलब्धि की बात है कि इतने कम समय, कम तैयारियों में भी आप छात्रों के परिश्रम से रांची विश्वविद्यालय की टीम ने 223 विश्वविद्यालयों के इस युवा महोत्सव में दूसरा स्थान प्राप्त किया. कहा- वादा करता हूं कि आगे आप सबों को हर सुविधा समय पर उपलब्ध करायी जायेगी. परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट विभाग को कुलपति ने विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें इस विभाग को और ऊंचाइयों तक ले जाना है.

प्रत्येक कॉलेज में पीटी शिक्षक और स्पोर्ट्स के लिए मिलेंगी सुविधाएं- मेहता

कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता ने कहा कि हमारे जो छात्र जीत कर आये हैं, वे तो चैंपियन हैं ही, पर जो नहीं जीत पाये वे भी वे भी हमारे चैंपियन हैं. कुलपति के प्रयास से जल्द ही प्रत्येक कॉलेज में पीटी शिक्षक और स्पोर्ट्स के लिए भी सारी सुविधाएं मुहैया करायी जायेगी. कार्यक्रम में वोकेशनल की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. स्मृति सिंह, स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के निदेशक व युवा महोत्सव के लिए आरयू की कमिटी के चेयरमैन डॉ. बीपी सिन्हा डीएसडब्लयू डॉ जीएस झा, योग विभाग के प्रो गुरचरण साहू, पूनम सहाय, ट्रेनर रंजनी बख्शी, परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट के शिक्षक सुजीत कुमार शर्मा व अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/rims-super-specialty-building-will-prove-to-be-a-boon-for-patients/">रिम्स

: सुपर स्पेशियलिटी भवन मरीजों के लिए वरदान साबित होगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही