Search

 
 
 

रांची विविः कुलपति ने की बैठक, कई प्रस्तावों पर दी स्वीकृति

 
Ranchi: रांची विवि के कुलपति ने कई मुद्दों को लेकर कॉलेज के प्राचार्यों और सीएससी के झारखंड हेड के साथ बैठक की. बैठक में कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कॉलेजों में सीएससी सेंटर खोलने पर विचार किया. बीएस कॉलेज, लोहरदगा में बाउंड्री और गेट लगवाने पर भी निर्णय हुआ. इस बैठक में जीएस झा, सीसीडीसी डॉ राजेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशीष झा, वाकेशनल के डिप्टी डायरेक्टेर डॉ स्मृति सिंह, आरके शर्मा समेत सभी कॉलेजों के प्राचार्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-सालखन">https://lagatar.in/salkhan-should-go-to-odisha-and-do-politics-tribals-and-jains-have-been-worshiping-together-in-parasnath-for-centuries-minister-jagarnath-mahato/">सालखन

ओड़िशा जाकर राजनीति करें, पारसनाथ में आदिवासी व जैनी सदियों से मिलजुलकर पूजा करते आए हैं : मंत्री जगरनाथ महतो
कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि लोहरदगा के बीएस कॉलेज में शूटिंग जैसे खेलों के लिए जो सुविधा उपलब्ध हैं, वह वर्ल्ड क्लास है. हमें इसका उपयोग अपने बच्चों की प्रतिभा निखारने में करना है. खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए सभी कॉलेजों में फिजिकल टीचर की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. 17 जनवरी को इसके लिए इंटरव्यू भी शुरू हो रहा है. एक कमेटी बना कर कॉलेजों के भूमि विवाद और अतिक्रमण को सुलझाया जाएगा. कुलपति ने कॉलेजों की समस्याओं को सुनने के बाद सीसीडीसी को कमेटी बना कर इसपर काम करने का निर्देश दिया. कई कॉलेजों के प्रचार्यों ने शिक्षकों की कमी होने की बात कही. इस पर कुलपति ने आश्वस्त किया की जल्द ही शिक्षकों की कमी दूर की जाएगी. इसे भी पढ़ें-जारी">https://lagatar.in/boycott-of-lawyers-will-continue-or-advocates-will-work-from-wednesday-know-what-will-happen-in-council-meeting/">जारी

रहेगा वकीलों का कार्य बहिष्कार या बुधवार से काम करेंगे अधिवक्ता, जानिए काउंसिल की बैठक में क्या होगा
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही