Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में प्रो मनय मुंडा को स्नातकोत्तर मुंडारी विभाग का विभागाध्यक्ष बनाए जाने पर सोमवार को स्वागत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता टीआरएल संकाय के समन्वयक डॉ हरि उरांव ने की. संचालन डॉ बीरेंद्र कुमार सोय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ किशोर सुरीन ने किया. डॉ हरि उरांव ने कहा कि प्रो मनय मुंडा को मुंडारी विभाग का विभागाध्यक्ष बनाए जाने से बौद्धिक जगत में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. मुंडारी विभाग के साथ केंद्र की सभा भाषाओं के शैक्षणिक जगत में नई रोशनी जगमगाएगी. वर्षों से यहां के छात्र-छात्राओं, शोधकर्ताओं एवं शिक्षाविदों को बौद्धिक संपदा से परिपूर्ण व्यक्तित्व का इंतजार रहा है. प्रो मनय मुंडा के रूप में यह कमी पूरी होगी. विभागाध्यक्ष के रूप में छात्र- छात्राओं व शोधकर्ताओं के साथ शिक्षकों का भी मार्गदर्शन मिलेगा. प्रो मुंडा प्रो नलय राय का स्थान लेंगे, जो 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हुए हैं.
के पांचवें दिन ही नवविवाहिता ने खत्म की इहलीला, साड़ी के फंदे से लटका मिला शव [wpse_comments_template]
चौबीस घंटे छात्र- छात्राओं व शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध- प्रो मनय
मौके पर प्रो मनय मुंडा ने अपने अनुभवों को साझा किया. कहा कि हरेक व्यक्ति को अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी से लगे रहना चाहिए. निरंतर प्रयास से व्यक्ति हमेशा सफल होता है.आप जैसा काम करेंगे, तो समाज में आपकी छवि वैसी ही बनेगी. इसलिये हमेशा अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि शुरू से ही जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की महती भूमिका इस राज्य के नवनिर्माण में रही है. यह विभाग पूरे झारखंड को दिशा प्रदान करने का काम करता रहा है. यह हम सबों के लिए गौरव की बात है. मैं चौबीस घंटे छात्र छात्राओं व शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध हूं, जहां कोई समस्या आये बेहिचक मुझसे कहें, मैं हरसंभव मदद करने की कोशिश करूंगा.कार्यक्रम में ये मौजूद रहे
इस मौके पर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय के प्राध्यापक डॉ उमेश नंद तिवारी, डॉ सविता केशरी, बीरेंद्र कुमार महतो, डॉ रीझू नायक, डॉ सरस्वती गगराई, डॉ दमयंती सिंकू, राजकुमार बास्के, प्रेम मुर्मू, शकुंतला बेसरा, बीरेंद्र उरांव, धीरज उरांव, करम सिंह मुंडा, रमाकांत महतो, डॉ उपेंद्र कुमार, प्रभा हेमरोम, बसंती देवी, राजकुमार के अलावा कई अन्य सहायक प्राध्यापक, शोधार्थी एवं छात्र- छात्राएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – शादी">https://lagatar.in/on-the-fifth-day-of-marriage-the-newly-married-woman-ended-her-life-the-dead-body-was-found-hanging-from-the-noose-of-the-saree/">शादीके पांचवें दिन ही नवविवाहिता ने खत्म की इहलीला, साड़ी के फंदे से लटका मिला शव [wpse_comments_template]
Leave a Comment