Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : जाम से मुक्ति के लिए चौक-चौराहों से हटाये जायेंगे अनुपयोगी पोल व ट्रैफिक पोस्ट

Ranchi : राजधानी की सड़कों को जाम से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पहल की जा रही है. सड़क किनारे संरचानाएं, जो जाम का कारण बन रही हैं, उन्हें चिह्नित कर लिया गया है. उन्हें हटाने के लिए कार्रवाई की जानी है. शहर की यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई गई है. इस टीम में संबंधित विभाग के एक-एक अधिकारी होंगे. यह टीम 15 दिनों में अभियान चलाकर शहर के सभी चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था में बाधा बन रही संरचनाओं जैसे बिजली व टेलीफोन के अनुपयोगी पोल, ट्रैफिक सिग्नल पोस्ट, होर्डिंग, ट्रैफिक बूथ, जर्जर यात्री शेड, सुधा डेयरी शेड, सूखे पेड़, साइकिल व ऑटो स्टैंड हटाने एवं उन्हें व्यवस्थित करने का काम करेगी. इस काम के लिए पूरे शहर को छह जोन में बाटा गया है.
  • जोन 1- लालपुर चौक, कांटाटोली चौक, कोकर चौक, बुटी मोड़ भाया डिस्लरीपुल और खोहराटोली
  • जोन 2- रेडियम चौक, जेल चौक, न्युक्लियस चौक, प्लाजा चौक और मिशन चौक
  • जोन 3- कर्बाला चौक, बहूबाजार चौक, मुंडा चौक, पटेल चौक और सुजाता चौक
  • जोन 4- कमिश्नरी चौक, सुभाष चौक, शहीद चौक, सर्जना चौक, काली मंदिर चौक, वुल हाउस चौक, रतन पीपी चौक
  • जोन 5- मुक्तिधाम ब्रिज, किशोरगंज चौक, गाड़ीखाना चौक, गौशाला कटिंग, न्यू मार्केट चौक,रातू रोड
  • जोन 6- राजेन्द्र चौक, देवेंद्र मांझी चौक, मेकॉन चौक, एजी मोड़, जेवियर मोड़, हिनू चौक और बिरसा चौक.
इसे भी पढ़ें – किरेन">https://lagatar.in/truck-hits-kiren-rijijus-car-narrowly-escapes/">किरेन

रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही