Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः अपर बाजार होगा जाम मुक्त, पेड पार्किंग जल्द

Ranchi: अपर बाजार को जाम मुक्त करने की कवायद शुरू हो चुकी है. झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के सुझाव पर नगर आयुक्त के द्वारा बकरी बाजार में अस्थाई तौर पर पेड पार्किंग की सुविधा जल्द शुरू करने के लिए आश्वस्त किया गया है. शुक्रवार को नगर आयुक्त और चैंबर के बीच हुई बैठक हुई. इसके बाद चैंबर के पदाधिकारियों के संग नगर आयुक्त ने बकरी बाजार का निरीक्षण किया. प्रतिनिधिमंडल ने बकरी बाजार में पार्किंग स्थल को चिन्हित करने के साथ ही इस बात की भी समीक्षा की कि कैसे यहां पार्किंग की उपलब्धता शुरू होने से बाजार क्षेत्र को जाम मुक्त बनाया जा सकता है. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/transport-department-looking-for-5-acres-of-land-in-ranchi-smart-city-traffic-park-will-be-built/">रांची

स्मार्ट सिटी में 5 एकड़ जमीन ढूंढ रहा परिवहन विभाग, बनेगा ट्रैफिक पार्क
इस मौके पर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि बकरी बाजार में अस्थाई तौर पर पेड पार्किंग की सुविधा विकसित होने मात्र से ही बाजार क्षेत्र में पार्किंग और यातायात की समस्या का काफी हद तक समाधान संभव है. शहर के मुख्य व्यवसायिक क्षेत्र को जाम मुक्त बनाने की दिशा में हमारा यह प्रयास अवश्य सफल होगा. साथ ही इससे इस क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों का सुगम संचालन संभव होगा. 2022 के दिसंबर माह और इस साल मार्च में भी चैंबर और नगर आयुक्त की बैठक हुई थी. साथ ही पेड पार्किंग पर सहमति बनाई गई थी. इस दिशा में कार्रवाई आरंभ करने के लिए चैंबर द्वारा पुनः प्रयासों को गति दी जा रही है. प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री के अलावा, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव रोहित पोद्दार और शैलेष अग्रवाल शामिल थे. इसे भी पढ़ें- हौसला">https://lagatar.in/encouragement-kinnar-a-victim-of-sexual-abuse-in-school-took-care-of-herself-and-others-like-her/">हौसला

: स्कूल में यौन शोषण की शिकार किन्नर ने खुद को संभाला और अपने जैसे दूसरों को भी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही