Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत के बाद हंगामा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : कांके थाना क्षेत्र स्थित बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी एक छात्र की मौत के बाद भारी हंगामा हुआ. यह घटना शनिवार की देर रात हुई है. जहां एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के छात्र की हार्ट अटैक के मौत के उसके साथी छात्रों ने हंगामा किया. छात्रों का आरोप है कि समय पर एम्बुलेंस नहीं मिला, जिससे तड़पते-तड़पते छात्र रूपेश कुमार की जान चली गई. इसे भी पढ़ें -चतरा">https://lagatar.in/uproar-among-candidates-at-jpsc-civil-services-examination-center-in-chatra-alleging-leaking-of-question-paper/">चतरा

में जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का हंगामा, प्रश्नपत्र लीक करने का आरोप लगाया

छात्रों में दिखा भारी आक्रोश

छात्रों का आरोप है कि प्रबंधन को सूचना देने के बाद भी तीन घंटे लेट से पहुंचे. इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है. छात्रों का कहना है कि इतने बड़े कैंपस में कोई सुविधा नहीं है. एंबुलेंस भी नहीं है और ना रात में डॉक्टर और ना ही प्रबंधन को इसकी कोई ध्यान है.

क्या है मामला

दरअसल एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के छात्र रूपेश कुमार की मौत हार्ट अटैक से हो गई. बताया जा रहा है कि रूपेश कुमार को जब हार्ट अटैक का दौरा पड़ा, तब प्रबंधन एवं एंबुलेंस दोनों को सूचना दी गई. लेकिन दोनों समय पर नहीं पहुंचे. एंबुलेंस तकरीबन तीन घंटे बाद पहुंचा, तब तक रूपेश कुमार की मौत हो चुकी थी. वहीं प्रबंधन रूपेश कुमार की मौत होने के दो घंटे बाद पहुंचे. छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला, छात्र प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, छात्रों का कहना है कि इतने बड़े कैंपस में एक एंबुलेंस तक नहीं है ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल समझ जा सकता है. वहीं उन्होंने छात्रों से कहा कि डीन को सबसे पहले सूचना दी गई थी, समय रहते अगर रूपेश कुमार का इलाज हो जाता तो आज उसकी जान बच जाती. ऐसे में सभी छात्र डरे हुए हैं,उनका कहना है कि अगर उनकी तबीयत बिगड़ जाए तो वह क्या करेंगे. भगवान भरोसे इतना बड़ा विश्वविद्यालय चल रहा है. इसे भी पढ़ें -लोकसभा">https://lagatar.in/dig-visited-various-areas-of-barkagaon-regarding-lok-sabha-elections/">लोकसभा

चुनाव को लेकर डीआइजी ने बड़कागांव के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही