Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची शहरी जलापूर्ति योजना : हर माह 5000 लीटर तक पानी फ्री

Ranchi : शहरी जलापूर्ति योजना के तहत रांची नगर निगम क्षेत्र में जुडको द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है. सभी घरों में नि:शुल्क जल कनेक्शन के साथ मीटर लगाया जा रहा है. बताया गया कि इस योजना के तहत जलापूर्ति शुरू होने पर उपभोक्ता को प्रत्येक माह 5000 लीटर तक पानी नि:शुल्क मिलेगा. वहीं 5000 लीटर से लेकर 49 हजार लीटर तक पानी का उपयोग करने पर नौ रुपये प्रति हजार लीटर की दर से बिल का भुगतान करना होगा. 50 हजार से लेकर 4.99 लाख लीटर तक पानी का उपयोग करने पर 10.80 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से बिल चुकाना होगा. इससे अधिक पानी का उपयोग करने पर 13.50 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से बिल का भुगतान करना होगा. उपभोक्ता खुद ही मीटर का फोटो लेकर नगर निगम स्थित जन सुविधा केंद्र में फोटो के आधार पर बिल जनरेट करवा सकते हैं और बिल का भुगतान कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें – राहुल">https://lagatar.in/efforts-are-being-made-to-suppress-rahul-gandhis-voice-avinash-pandey/">राहुल

गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है : अविनाश पांडेय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही