Search

 
 
 

रांची : स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उषा मार्टिन को सम्मानित किया गया

 
Ranchi : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को एक कार्यक्रम में समाज सेवा विशेष कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उषा मार्टिन को सम्मानित किया. कंपनी की ओर से सीएसआर हेड डॉ मयंक मुरारी ने प्रमाण पत्र और सम्मान ग्रहण किया. यह सम्मान आयुष्यमान भव: कार्य क्रम में दिया गया. कंपनी की ओर से 18 गांवों में विकास कार्य किया जा रहा है. डॉ मयंक मुरारी ने बताया कि सबसे पहले टीबी रोगियों के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया गया. इसके अलावा स्वास्थ्य सेवा में पांच हजार से ज्यादा घरों में पिछले वित्तीय वर्ष में सेवा दी गयी है.  गांवों में लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए शालिनी अस्पताल के साथ अभियान चलाया जा रहा है. गांव स्तर पर टीबी रोगियों को सलाह और खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जाती है. अभी तक 15 हजार से अधिक ग्रामीणों को विकास कार्य से जोड़ा गया है. इसे भी पढ़ें – हाइकोर्ट">https://lagatar.in/government-gave-information-in-the-high-court-action-taken-against-the-enforcement-team-of-ranchi-municipal-corporation/">हाइकोर्ट

में सरकार ने दी जानकारी- रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम पर की गई कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही