Search

 
 
 

रांची : एक्सआईएसएस में उत्सव पनाश का शुभारंभ

 
Ranchi : एक्सआईएसएस में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव पनाश 2024 का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम का थीम 52 डेक ऑफकार्डस है. इस इंटर-कॉलेज उत्सव में एक्सआईएसएस, सेंट जेवियर्स कॉलेज, बीआईटी मेसरा, एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची यूनिवर्सिटी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भाग लिया. इस दो-दिवसीय फेस्ट के मुख्य आकर्षण रनथॉन, एक मैराथन, स्कैवेंजरहंट, जैम स्ट्रीट, फेसपेंटिंग, कुकिंग विदाउट फायर, ओपन माइक, जिज्ञासा 3.0 - द बिजनेस क्विज, ऑनयोरटोज़, फोटोग्राफी और रील प्रतियोगिता और फैशन शो, बैटल ऑफ़ बैंड्स थे. जिसमें सभी ने जोश के साथ भाग लिया. एक्सआईएसएस के निदेशक डॉ. जोसफ मारियानुस कुजूर ने कहा कि पनाश विशिष्ट माने जाने वाले कार्यों के लिए एक आत्मविश्वास और स्टाइलिश का प्रतिनिधित्व करता है. छात्रों को हर साल इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते देखना बहुत खुशी की बात है. मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-has-identified-many-such-plots-which-were-forcibly-occupied-business-changing-nature-land-was-done-by-making-deeds-with-back-date/">ED

ने चिन्हित किए कई ऐसे भूखंड जिसपर हुआ बलपूर्वक कब्जा, बैक डेट से डीड बनाकर होता था जमीन की नेचर बदलने का धंधा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही