Ranchi: आईबीपीएस इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में स्केल 1, 2 और 3 ऑफिसर और मल्टीपरपज ऑफिस असिस्टेंट के लिए कुल 8612 पदों की रिक्तियां घोषित की गई है. आईबीपीएस सीआर आरआरबी की नोटिफिकेशन में विभिन्न पदों के लिए कुल कई रिक्तियां हैं. ऑफिस अस्सिटेंट, मल्टीपरपज -5538 ऑफिस स्केल ग्रेड 1, असिस्टेंट मैनेजर -2485 ऑफिस स्केल 2, जेनरल बैंकिंग -332 ऑफिस स्केल 2, आईटी- 68 ऑफिस स्केल 2, लॉ ऑफिसर- 24 ट्रेजरी ऑफिसर स्केल 2- 8 मार्केटिंग ऑफिसर स्केल 2 -3 एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल 2- 60 ऑफिसर स्केल 3- 73 न्यूनतम योग्यता विभिन्न पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थानों से किसी भी स्ट्रीम और संबंधित स्ट्रीम में स्नातक पास होना चाहिए. इसके साथ-साथ कंप्यूटर और जिस राज्य में आवेदन कर रहे हैं उस राज्य की क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए. आयु सीमा ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपरपज के लिए 28 वर्ष ऑफिस स्केल-1 के लिए 30 वर्ष ऑफिस स्केल 3 सीनियर मैनेजर के लिए 21 से 40 वर्ष ऑफिस स्केल 2 मैनेजर के लिए 21 से 32 वर्ष अंतिम तिथि 21 जून 2023 तक है. आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं. परीक्षा मुख्यता 3 चरणों में होगी. पीटी, मुख्य और साक्षात्कार. प्रारंभिक परीक्षा तिथि 5,6, 12, 13, 19 अगस्त निर्धारित है.स्केल 2 और 3 की परीक्षा 10 दिसंबर को होगी .मुख्य परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी. पीटी में 100 प्रश्न, अंक गणित में 35, तर्कशक्ति 35, अंग्रेजी में 30 हैं, इसके लिए कुल 60 मिनट का समय दिया जाएगा. एक चौथाई नेगेटिव मार्क्स है.
रांचीः आईबीपीएस रीजनल रूरल बैंक में 8612 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
Last Updated: Jul 08, 2023 12:00 AM (IST)