Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंग भाषियों ने नव वर्ष का किया स्वागत

गीत-नृत्य से गुलजार रहा यूनियन क्लब एशो हे वैशाख एशो एशो... पर झूमे बंग भाषी Ranchi: बंगभाषियों ने रविवार को पोइला बैशाख पर नये साल का स्वागत श्रद्धाभाव से किया. इस मौके पर मेल-मिलाप और नव वर्ष की बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चला. यूनियन क्लब में आयोजित मेले की तो क्या कहने. नृत्य-गीत से क्लब सांझ ढलने के बाद से ही गुलतार रहा. मेले के अंतिम दिन शाम सात बजे दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. सहासभापति गौतम भट्टाचार्य, सराट चौधरी, सचिव सेतांक सेन, सहसचिव मानस मुखर्जी, भास्कर गुप्त और कोषाध्यक्ष राम चटर्जी ने दीप प्रज्जवलित किया. सेतांक सेन ने स्वागत भाषण कर सभी का स्वागत और अभिनंदन किया. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत समूह गीत एशो हे वैशाख एशो एशो ... से हुई. साथ ही ओइ उज्वल दिन माशे स्वपने रंगीन ... जैसे गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर कलाकारों ने सब का मन मोहा. बाल कलाकार शैवमुखर्जी, कौशिक, पपिया, रूप डे, संप्रदाय, तृषा और सुमेधा ने नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी. रवीद्र संगीत और लोकगीत प्रस्तुत कर कलाकारो ने देर रात तक समां बांधे रखा. मंच चालन सुपर्णा चटर्जी ने और धन्यवाद ज्ञापन विश्वजीत भट्टाचार्य ने किया. इससे पूर्व दिनभर लगाये गये मेले में भारी भीड़ रही. नव वर्ष के मेला में परिधानों और अलंकारों सहित खाने-पीने के 27 स्टालों पर लोगों का तांता सा लगा रहा. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/two-news-from-dhanbad-two-incidents-of-chain-snatching-in-12-hours-shiva-devotees-showed-faith/">धनबाद

की दो खबरें : 12 घंटे में चेन छिनतई की दो वारदातें।।शिव भक्तों ने दिखायी आस्था
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही