Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 8 बाइक,1 स्कूटी और 1 ऑटो के साथ 8 धराए

Ranchi: रांची पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हिंदपीढ़ी, कोतवाली, सुखदेव नगर और रातू थाना क्षेत्र से आठ वाहन चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए चोरों में सुमित मिर्धा, मो. गुड्डू, मो. वारिस, अनिल शर्मा, सन्नी महली, वीर सिंह, सुनील कुमार महतो और विनय कुमार महतो शामिल हैं. गिरफ्तार हुए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 10 वाहनों को बरामद किया है. बरामद किए गए वाहनों में आठ बाइक, एक स्कूटी और एक ऑटो शामिल हैं. इसे पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/godda-the-country-is-on-the-path-of-progress-due-to-the-vision-of-the-prime-minister-nishikant/">गोड्डा

: प्रधानमंत्री के विजन से ही देश आज तरक्की के रास्ते पर : निशिकांत

गिरफ्तार हुए चोरों का पूर्व में रहा है आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार हुए चोरों में सुमित मिर्धा और मोहम्मद गुड्डू का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. सुमित मिर्धा के खिलाफ रांची के कोतवाली, सदर ,बरियातू और लालपुर थाने में कुल 7 मामले दर्ज हैं. वहीं मोहम्मद गुड्डू के खिलाफ रांची के हिंदपीढ़ी, डोरंडा और कोतवाली थाने में छह मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-family-members-claim-afzal-was-released-after-paying-a-ransom-of-2-90-lakhs/">साहिबगंज

: परिजनों का दावा, 2.90 लाख की फिरौती देने पर छोड़ा गया अफजल
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही