Search

 
 
 

रांची: कुलपति ने जनजातीय विभाग का किया निरीक्षण, आधारभूत सुविधा पर जोर

 
Rajnish Prasad Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौराण उन्होंने विभाग की व्यापकता और विद्यार्थियों की संख्या का संज्ञान लिया. वीसी ने आधारभूत संरचना के नवीकरण की बात कही. इसके बाद उन्होंने वहां के शिक्षकों से बात की और विभाग की जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-two-accused-convicted-in-gang-rape-of-minor-showing-fear-of-weapons/">जमशेदपुर:

हथियार का भय दिखा नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपी दोषी

"खोरठा लोकगीतों का सांस्कृतिक अध्ययन" पुस्तक भेंट

इसी क्रम में विभाग के प्राध्यापक डॉ. विनोद कुमार ने कुलपति को खोरठा में लिखित अपनी पुस्तक "खोरठा लोकगीतों का सांस्कृतिक अध्ययन" भेंट किया. इस मौके पर कुलपति ने कहा कि पुस्तक के शीर्षक से ही स्पष्ट है कि इसमें हमें झारखंड के विरासत के साथ-साथ यहाँ की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि को समझने में आसानी होगी. इसे विशेष तौर पर खोरठा विषय के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड से संबंधित कोई भी संग्रह जानकारी और रोचकता की दृष्टि से हमेशा पठनीय है. इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों से विभागीय संग्रहालय के खोलने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया, ताकि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें. कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में स्वयं जाकर शिक्षकों से सीधे संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है. इससे विभागवार वस्तुस्थिति से अवगत होकर शैक्षिक और अकादमिक वातावरण को और विकसित किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-co-operative-bank-scam-four-including-agm-sentenced-to-7-7-years/">रांची

: को-ऑपरेटिव बैक घोटाला, एजीएम समेत चार को 7-7 साल की सजा

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही