Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: मुहर्रम को लेकर सतर्कता, DC-SSP के नेतृत्व में सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च

Advertisement
Advertisement
Ranchi: मुहर्रम पर्व को लेकर डीसी राहुल सिन्हा और एसएसपी कौशल किशोर सतर्कता बरत रहे हैं. डीसी-एसएसपी के नेतृत्व में सोमवार को सुरक्षा बलों ने मेन रोड में फ्लैग मार्च किया. इससे पहले रविवार को पुलिस लाइन कैंपस में पुलिस के जवानों ने मॉकड्रिल किया था. इस दौरान हुड़दंग और बवाल का माहौल तैयार किया गया. हो-हंगामा करते उपद्रवियों की आक्रोशित भीड़ पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी. उपद्रवी इतने पर भी शांत नहीं हुए तो पुलिस ने वाटर कैनन का प्रहार किया और आंसू गैस के गोले भी दागे. मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया था. इसे भी पढ़ें-कैश">https://lagatar.in/cash-scandal-bengal-cid-raids-on-the-locations-of-congress-mla-rajesh-kachhap/">कैश

कांडः कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप के ठिकानों पर बंगाल CID की रेड

रांची पुलिस अलर्ट मोड पर

बीते दिनों रांची हिंसा मामले के बाद राजधानी पुलिस अलर्ट मोड में है. संवेदनशील क्षेत्रों समेत अन्य दूसरे क्षेत्रों में भी विशेष चौकसी बरती जा रही है. गत 10 जून को हुई घटना की पुनरावृत्ति ना हो, इसको लेकर पुलिस अधिकारी जवानों को निर्देश दे रहे हैं. इस दौरान जवानों ने मॉक ड्रिल किया. मुहर्रम को लेकर शहर के धार्मिक स्थलों,  इमामबाड़ों में खास नजर रखी जा रही है. इन जगहों पर सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की गई है, ताकि कहीं कोई उपद्रव नहीं हो. इसके लिए धार्मिक स्थलों व इमामबाड़ों के पास पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती कर दी गई है.

चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की तैनाती

मुहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट है. जिले में 9 अगस्त को निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है. जिलेभर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर जिलेभर में दो हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है. इसमें झारखंड जगुआर, जिला पुलिस, जैप, आईआरबी आदि शामिल है. विधि-व्यवस्था पर निगरानी के लिए एक सौ से अधिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. इसे भी पढ़ें-क्रिकेट:">https://lagatar.in/cricket-india-beat-wi-by-88-runs-take-series-4-1/">क्रिकेट:

भारत ने WI को 88 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज पर 4-1 से कब्जा

ड्रोन से होगी निगरानी

पुलिस प्रशासन की ओर से नौ और दस अगस्त को निकलने वाले जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी. सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त लगाएं. कोई भी व्यक्ति विवाद उत्पन्न करता नजर आए तो ऐसे लोगों को तुरंत कस्टडी में लें, हालांकि इस बार केंद्रीय शांति समिति की बैठक में ही सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया है कि मेन रोड में मुहर्रम का जुलूस नहीं निकलेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही