Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सतर्कता, DC हुए रेस

Advertisement
Advertisement
Ranchi: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद रांची जिला प्रशासन रेस हो गया है. डीसी छवि रंजन ने सोमवार को कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जिला स्तर पर बनाए गए सभी कोषांगों के साथ बैठक की. इस दौरान डीसी ने जांच का दायरा बढ़ाने का निर्देश दिया. कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए रांची जिला प्रशासन कोविड-19 की जांच का दायरा और बढ़ायेगा. डीसी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने और उपचार के लिए अभी से ही व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है.  बैठक के दौरान सभी सेल के वरीय पदाधिकारियों के साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-सांसदों-विधायकों">https://lagatar.in/draupadi-murmu-became-emotional-in-meeting-mps-mlas-said-blood-running-in-my-veins-is-jharkhandi/">सांसदों-विधायकों

की बैठक में भावुक हुईं द्रौपदी मुर्मू, कहा- मेरी रगों में दौड़ने वाला खून झारखंडी है

डीसी ने कोविड-19 जांच के बारे में ली जानकारी

बैठक में डीसी ने कोविड-19 जांच के बारे में जानकारी ली. संक्रमण के बढ़ने की आशंका को देखते हुए रांची डीसी छवि रंजन ने जिला में जांच का दायरा बढाने का निर्देश दिया और सिविल सर्जन से जांच टीम के बारे में जानकारी हासिल की. उन्होंने टेस्टिंग सेल के पदाधिकारी को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

ऑक्सीजन आपूर्ति पर जोर

बैठक के दौरान डीसी ने जिला कोविड अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन आपूर्ति के बारे में भी सिविल सर्जन से जानकारी ली. डीसी ने सिविल सर्जन को विभिन्न सामुदायिक केन्द्रों में कितने जगह ऑक्सीजन सिलेंडर हैं, कितने जगह पाइपलाइन और सिलेंडर से ऑक्सीजन आपूर्ति हो रही है, इसकी रिपोर्ट देने को कहा. प्रतिदिन कितने कोविड-19 मरीजों को कॉल किया जा रहा है, इसकी जानकारी भी डीसी ने ली. छवि रंजन ने कहा कि जिले में कितने सिंप्टोमेटिक और एसिंप्टोमेटिक मरीज हैं, डॉक्टर्स नियमित रूप से परामर्श दे रहे हैं या नहीं, मरीजों को मेडिसीन किट मिला या नहीं और कंटेनमेंट जोन बने या नहीं इसकी डेली रिपोर्ट उन्हें दें. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-former-mla-gave-daughters-contract-was-displeased-with-inter-caste-marriage/">बिहारः

पूर्व विधायक ने दे दी बेटी की सुपारी, अंतरजातीय विवाह से थी नाराजगी

कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य की भी समीक्षा

डीसी द्वारा जिला में कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य की भी समीक्षा की गई. 12-14 और 15-18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के वैक्सीनेशन की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में माइक्रो प्लान बनाकर वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाए. डीसी ने जिला शिक्षा अधीक्षक को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और एमओआईसी द्वारा सभी स्कूलों के लिए माइक्रो प्लान बना कर 2 दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही