Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : विक्रम खेतावत बने झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष, प्रमोद सारस्वत बनाये गए मानद सचिव

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ  का 30 जुलाई 2022 को सत्र 2022-24 के लिए द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ. जिसमें 11 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में 149 सदस्यों ने मतों का प्रयोग किया था. इस चुनाव में विक्रम व उमाशंकर के 11--11सदस्य खड़े हुए थे. अध्यक्ष विक्रम खेतावत, उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, मानद सचिव प्रमोद सारस्वत, सह- सचिव हैप्पी किंगर, कोषाध्यक्ष सौरभ कटारुका बनाये गए हैं. कार्यकारिणी में विनय मिड्ढा, कमल जैन, विपुल जैन, उमाशंकर कनोडिया, महेश बजाज, मनमोहन मेहता शामिल हैं. जीते हुए 11 कार्यकारिणी सदस्यों के साथ 5 अगस्त को संघ कार्यालय में चुनाव संयोजक प्रवीण लोहिया ने बैठक बुलाकर पदाधिकारियों का चयन कराया गया. लोहिया ने कहा बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संघ के सभी सदस्यों ने शत प्रतिशत मतदान में हिस्सा लिया. यह सदस्यों की सजगता का परिणाम है. सभी उपस्थित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों के बीच सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए विक्रम खेतावत, उपाध्यक्ष अमर चंद बेगानी मानद सचिव प्रमोद सारस्वत, सह सचिव हैप्पी किंगर, कोषाध्यक्ष सौरभ कटारुका का प्रस्तावक और समर्थक के संग सर्व सहमति से पदाधिकारी नियुक्त किया गया. इस अवसर पर चुनाव संयोजक ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-criminals-ran-away-from-the-womans-neck-just-400-meters-away-from-jorapokhar-police-station/">धनबाद

: जोड़ापोखर थाना से महज 400 मीटर दूर महिला के गले से चेन झपट भागे अपराधी

हमारा उद्देश्य व्यापार को बढ़ाना- विक्रम खेतावत

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम खेतावत ने अच्छे माहौल में चुनाव  कराने के लिए चुनाव पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया. सभी कार्यकारिणी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा हमारी संस्था व्यापारिक संस्था है हमारा उद्देश्य व्यापार को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाना है. पड़ोसी राज्यों से आने वाले व्यापारियों को हम यहाँ व्यापारिक सुविधा प्रदान करें, सरकार के साथ समन्वय बैठाकर टैक्सटाइल पार्क का निर्माण, व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा, पार्किंग  सुविधा, लोकल ट्रांसपोर्ट में बेहतर सुधार जैसे विभिन्न कार्यो को सदस्यों के सहयोग से उनके सुझावों के साथ अवश्य पूरा करेंगे. मानद सचिव प्रमोद सारस्वत ने कहा पहली प्राथमिकता पूर्व अध्यक्षों के मार्गदर्शन से आगे बढेंगे, सभी सदस्यों का सम्मान, सभी को साथ लेकर चलेंगे, सदस्यों के सुझावों पर अमल किया जायेगा. इस अवसर पर उमाशंकर कानोडिया ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी. इस अवसर पर चुनाव संयोजक प्रवीण लोहिया के संग पदाधिकारियों सहित विनय मिड्डा, विपुल जैन, उमाशंकर कानोडिया, महेश बजाज,मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-संजय">https://lagatar.in/sanjay-seth-meets-union-health-minister-demands-cip-redevelopment/">संजय

सेठ ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, CIP के रीडेवलपमेंट की मांग [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही