Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान जौरा उरांव की मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

रातू प्रखंड के मुरगु क्षेत्र में एनएच-75 पर हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान जौरा उरांव के रूप में हुई. वह मुरगू पंचायत के प्रमुख थे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रातू प्रखंड के मुरगु क्षेत्र में एनएच-75 पर हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान जौरा उरांव के रूप में हुई. वह मुरगू पंचायत के प्रमुख थे. 

 

बताया जाता है कि एक क्रेटा कार ने मोटरसाइकिल सवार जौरा उरांव को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में मुरगु पंचायत के ग्राम प्रधान जौरा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही मौत हो गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-75 को जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. 

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर युवा नेता ओम शंकर गुप्ता सहित क्षेत्र के कई लोग पहुंचे हालात को शांत कराने में जुट गए. पुलिस भी लोगों को शांत कराने में जुटी हुई है. इसके साथ ही पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व चालक के बारे में पता कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही